
देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची तय हो गई है।
सोमवार 23 नवंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के सभागार में राज्य स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विनोद प्रसाद सिमल्टी ने की। बैठक में सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

