Site icon Bhagwa Sanatan Times

ईरान की अमेरिका को चेतावनी: ‘होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी की तो पहली मिसाइल से डुबो देंगे अमेरिकी जहाज

नई दिल्ली:(ज़ीशान मलिक)ईरान ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने बयान जारी कर कहा कि यदि अमेरिका या उसके सहयोगी देशों ने खाड़ी क्षेत्र में ईरान के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो ‘हम पहली मिसाइल से ही अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे’ और होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी कर दी जाएगी।

होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है और दुनिया के कुल समुद्री तेल व्यापार का करीब 20% इसी रास्ते से होकर गुजरता है। सऊदी अरब, इराक, यूएई, कुवैत और ईरान का कच्चा तेल इसी रूट से निर्यात होता है। ऐसे में यहां नाकेबंदी से वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर सीधा असर पड़ सकता है।

ईरान पहले भी कई बार तनाव बढ़ने पर होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की धमकी दे चुका है। तेहरान का कहना है कि यदि उसके तेल निर्यात को रोका गया तो वह किसी और को भी इस रास्ते का इस्तेमाल नहीं करने देगा। अमेरिका ने खाड़ी में अपने युद्धपोत और एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात कर रखे हैं।

फिलहाल अमेरिका की ओर से ईरान के ताजा बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकी हुई हैं।

Exit mobile version