Site icon Bhagwa Sanatan Times

आतिशबाजी की रंगीन रोशनी से जगमगाया आसमान

हरिद्वार। (जीशान मलिक) दीपावली के पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शाम ढलते ही शहर के आसमान में आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते रंग-बिरंगी रोशनी और पटाखों की चमक ने पूरे आसमान को जगमगा दिया। ऐसा नजारा दिखाई दिया, मानो धरती के साथ आसमान भी दीपोत्सव के रंग में रंग गया हो।शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने अपने घरों की छतों, आंगन और खुले स्थानों पर पहुंचकर आतिशबाजी का आनंद लिया। आसमान में कहीं लाल तो कहीं हरे और सुनहरे रंग की रोशनी बिखरती नजर आई। रंग-बिरंगी फुलझड़ियों और आसमान में चमकते पटाखों ने दीपावली की रौनक को और बढ़ा दिया।

बच्चों में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया, वहीं बड़े भी परिवार के साथ दीपावली की खुशियां मनाते नजर आए। बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में भी देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। आतिशबाजी की गूंज के बीच लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां साझा कीं। अलग-अलग हिस्सों में पटाखों की आवाज सुनाई देती रही और आसमान रह-रहकर रंगीन रोशनी से जगमगाता रहा। कुल मिलाकर दीपावली का पर्व हरिद्वार में उमंग, उत्साह और उल्लास के माहौल के बीच मनाया गया।

Exit mobile version