Site icon Bhagwa Sanatan Times

“आज देश भर में मनाई जाएगी 11वीं शरीफ, घर घर में चलता रहेगा फातिया का सिलसिला…… 

दिल्ली:(इसरान अली)आज शनिवार को मुस्लिम बहुल इलाकों में 11वीं शरीफ की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस दौरान घरों में जहां गौस-ए-आजम की फातिहा होगी। वहीं घर_ घर में दावत का दौर भी चलेगा। इस महीने घर-घर उलेमा मिलाद के तहत गौस-ए-आजम की जिदगी पर रोशनी डालते हुए उनकी सच्चाई को बयान करेंगे।

इस्लामिक साल के चौथे महीने रबिउल आखिर माह की 11 तारीख यानी कि 4 अक्टूबर को घर-घर गौसुल आजम हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी के नाम की फातिहा कराई जाएगी। ज्यादातर घरों में लोग जश्न-ए-मिलाद कराते हैं, जिसमें उलेमा गौसे पाक के बचपन में सच्चाई की कहानी का बयान करते हैं। और लोगों को उनकी सच्चाई का हवाला देते हुए उन्हें भी सच्चा इंसान बनाने और सच्चाई की राह नहीं छोड़ने की नसीहत देते हैं।

ग्यारहवीं शरीफ की दावत करने से गौस-ए-आजम की रहमत से घरों में बरकत होती है।कहते हैं कि गौस-ए-आजम ने अपनी जिदगी में कभी भी झूठ नहीं बोला। अपने जमाने के वलियों के वली थे। उनकी फातिहा और मिलाद कराने से घरों में बरकतों का आगमन होता है।गौस-ए-आजम पैगंबरे इस्लाम के शहजादों में से एक हैं।

Exit mobile version