Site icon Bhagwa Sanatan Times

आग की घटना: इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी

रुड़की:(ज़ीशान मलिक) फायर स्टेशन रुड़की को सूचना मिली कि शिखा पेट्रोल पंप, गणेशपुल कोतवाली गंगनहर के पास डॉ देवेश शर्मा के आवास के बरामदे में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई है। फायर यूनिट रुड़की तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि आग की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई थी और AC का आउटर भी जल गया था।

डॉ देवेश शर्मा और उनके परिजनों ने उपलब्ध संसाधनों से आग को बुझा दिया था। फायर यूनिट ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आग से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोटरसाइकिल, AC का आउटर और वायरिंग जल गई है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।

“घटनास्थल पर गई टीम…

1. लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा।

2. चालक नरेंद्र सिंह तोमर।

3. फायरमैन शंकर कुमार।

Exit mobile version