Site icon Bhagwa Sanatan Times

आईटीआई रोशनाबाद में उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिला उद्योग केंद्र, हरिद्वार एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) स्पोक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रोशनाबाद में उद्यमिता विकास एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।इस आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित कर स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक दिनेश चंद्र आर्य ने उद्योग विभाग एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं – मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कोलेट्रल-फ्री ऋण सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।मुख्यमंत्री उद्यमशाला की ओर से इन्क्यूबेशन मैनेजर योगेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग, मार्केट लिंकेज एवं बिजनेस डेवलपमेंट की व्यावहारिक जानकारी दी। वहीं बिजनेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट राव आस्कर अली ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, वित्तीय सहायता, उद्यम पंजीकरण, जीएसटी पंजीकरण, ट्रेडमार्क पंजीकरण एवं अन्य लीगल कंप्लायंस के संबंध में जानकारी देते हुए MUY योजना के लाभों से अवगत कराया

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि उत्पाद को बाजार में उतारने से पूर्व प्रभावी ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग रणनीति तैयार करना तथा व्यवसाय की पहचान सुरक्षित रखने हेतु ट्रेडमार्क पंजीकरण कराना आवश्यक है। छात्रों को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जुड़कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, कर्मचारी एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Exit mobile version