Site icon Bhagwa Sanatan Times

अवैध खनन के विरुद्ध डीएम का सख्त एक्शन, 02 जेसीबी एवं 02 ट्रैक्टर ट्रेली सीज

हरिद्वार:(जीशान मलिक)सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वालों के विरूद्ध हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं।हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने_अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखते हुए अवैध खनन करने वाले के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि सलेमपुर तथा पूरनपुर, साल्हापुर में अवैध खनन के सूचना पर उनके निर्देशन में तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए, तहसील की टीम मौके पर पहुंची तथा 02 जेसीबी तथा 02 ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन करते हुए पाए गए है।जिन्हें सीज कर सुमन नगर चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है।

Exit mobile version