Site icon Bhagwa Sanatan Times

अर्थ आवर अभियान: आज रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें गैर-जरूरी लाइट

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु “अर्थ आवर (Earth Hour)” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत लाइट बंद रखने का आह्वान किया गया है।

“क्यों है महत्वपूर्ण?

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा की बचत, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

“आप क्या कर सकते हैं?

– आज रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइट बंद रखें

– अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी सूचित करें

– इस वैश्विक पहल में अपना योगदान दें।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी विभागों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करें।

Exit mobile version