पिरान कलियर:(जीशान मलिक)पिरान कलियर उपसंस्थान से जुड़े दर्जनों गांवों में बुधवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। UPCL द्वारा अनुरक्षण कार्यों के चलते 22 अप्रैल बुधवार को भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।बिजली विभाग के अनुसार कलियर, महमूदपुर, बेडपुर, इमलीखेड़ा, मोहम्मदपुर पांडा, मुकर्रपुर, भारापुर, जौरासी और बेलड़ा हाइवे से सटे इलाकों में आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। अधिकारियों का कहना है कि यदि अनुरक्षण कार्य समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली आपूर्ति पहले भी बहाल की जा सकती है।

