
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर कार्यालय परिसर में शनिवार को उत्साह के साथ सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में योगाचार्य के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में सभासदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने इसे वैश्विक मान्यता दी और आज करोड़ों लोग योग को दिनचर्या में अपना रहे हैं। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।”
उन्होंने आगे कहा कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। “यदि हर व्यक्ति रोज कुछ समय योग को दे तो कई बीमारियों से बच सकता है। योग अपनाकर हम खुद के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ जीवन का संदेश दे सकते हैं”, शर्मा ने जोड़ा।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने रोजाना योग करने का संकल्प लिया। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो विक्रम बुल्लर, महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो देव विख्यात भाटी, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम, नूतन वर्मा, राधेश्याम कुशवाह, रमेश पाठक, डॉ. राजकुमार, अनिल राणा, भानु प्रताप, दीपा सिंह, प्रदीप चंदेल, नीरज प्रेमी, रविंद्र उनियाल, रामनिवास गुर्जर, आकाश पाल, प्रमोद डोभाल, अशोक उपाध्याय, हिमांशु हलावत, अनमोल चौहान, राजकुमार भट्ट, रणधीर प्रताप सिंह, जितेंद्र रॉय, विवेक कुमार, रोशन खान, रवि वर्मा, दीपक कुमार, बबलू गौंड, मुदित शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

